उम्मीदें जिंदगी से…

क्यों इतने बेबस और लाचार है हम
रब से भी फरियाद नहीं कर पाते है हम।
शिकायतें तो बहुत रखते है मन में
लेकिन किसको जा कर कहे हम।
ख्वाब तो ऊंचे हम भी देखते है,
लेकिन इन्हें कैसे पूरा करें हम।
पेट की भूख मिटाने में
ज़िन्दगी के हर एक रंग से वाकिफ हो जाते है हम।
ना जाने कैसी बेड़ियों में बंधे है
जिसे चाह कर भी तोड़ नहीं पाते है हम।
बस यही उम्मीद लगाए रखते है,
ज़िन्दगी की थोड़ी खूबसरती देख पाए हम।

Leave a Reply